दुर्गा पूजा : सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू हुआ शारदीय नवरात्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 24 सितंबर 2017

दुर्गा पूजा : सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू हुआ शारदीय नवरात्र

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : शारदीय नवरात्र का शुभारम्भ गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में कलश स्थापना के साथ हुआ। इस वर्ष के नवरात्र में सबसे खास बात यह है की पूरे नौ दिनों के साथ-साथ तीन सर्वार्थ सिद्धि योग और तीन रवि योग है। पर्व की हस्त नक्षत्र में शुरुआत को पंडितों ने अत्यधिक शुभ होना माना है। इसके परिणाम सुख-समृद्धि के रूप में दिखाई देंगे। 
गिद्धौर के दुर्गा मंदिर में प्रतिमा का निर्माण तेजी से अग्रसर है। मेला परिसर में पंडाल निर्माण कार्य जारी है। मिठाइयां, चुनरी, झांप आदि की कई दुकानें कतारबद्ध हो चुकी है। सुबह 2 बजे से ही दंडवत देने वालों का ताँता लगा रहता है। श्रद्धालुगण माता की आराधना में लगे हैं। 

(अपराजिता)
गिद्धौर      |     24/09/2017, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -