भाजयुमो का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

भाजयुमो का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : जमुई जिले के झाझा स्थित शिवनंदन झा टाऊन हाॅल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजयुमो बिहार प्रदेश के महामंत्री श्री राघवेन्द्र, क्षेत्रिय प्रभारी अनुग्रह नारायण, भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश भगत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री नीरज साह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमति कंचन देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष झाझा राजेश, पुर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने किया।

सभी जिला कार्यसमिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एंव श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया।

प्रदेश महामंत्री के द्वारा मंडल कार्यसमिति के सदस्यों का माला पहना कर स्वागत किया गया।

नेताओं ने सभी युवा कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने को कहा जिससे की समाज एवं देश का विकास हो सके।

(सुशान्त साईं सुन्दरम)
Gidhaur.com    |    15/09/2017, शुक्रवार

Post Top Ad -