पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया स्वछता अभियान, बांटी मिठाइयां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 17 सितंबर 2017

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया स्वछता अभियान, बांटी मिठाइयां

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : रविवार, 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गिद्धौर के पंचमंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी, गिद्धौर द्वारा स्वछता अभियान चलाया गया. अभियान के शुरुआत से पूर्व प्रधानमंत्री के तस्वीर पर माल्यार्पण की गई एवं वहां उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयाँ वितरित की गई.

जमुई जिला से गिद्धौर मंडल प्रभारी राजकिशोर सिन्हा, गिद्धौर मंडल अध्यक्ष आनंदिता शर्मा एवं गिद्धौर मंडल उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख शम्भू कुमार केशरी के नेतृत्व में पंचमंदिर प्रांगण एवं निकटतम सडकों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
प्रधानमंत्री मोदी की लम्बी आयु एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं एवं उनको कुशल एवं दूरदर्शी राजनेता करार दिया. उपस्थित लोगों ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपना सर्वस्व समर्पण कर दिन-रात देश सेवा में लगे रहते हैं.

यह उनकी कुशल राजनीति का ही हिस्सा है कि विदेशों में भी भारत की नई पहचान बानी है एवं हर जगह भारतीयों को सम्मान मिल रहा है. 
भाजपा के युवा कार्यकर्त्ता वरिष्ठों के मार्गदर्शन में सडकों की सफाई करते नजर आये. कोई हाथों में झाड़ू लिए गंदगी की सफाई कर रहे थे तो कोई सड़क पर बिखरे कूड़े को हाथों से चुनकर अलग कर रहे थे. सभी कचड़ों को एक जगह इकठ्ठा कर उन्हें जला दिया गया. यत्र-तत्र बिखरे ईंट-पत्थरों को भी एक जगह इकठ्ठा किया गया जिससे की आने-जाने में लोगों को असुविधा न हो. 
बता दें कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को 'सेवा दिवस' के रूप में मना रही है. इस दौरान देशभर में श्रमदान के साथ शौचालय निर्माण एवं अन्य स्वच्छता अभियान चलाये जा रहे हैं.
गिद्धौर में चलाये गए स्वच्छता अभियान में जमुई जिला से गिद्धौर मंडल प्रभारी राजकिशोर सिन्हा, गिद्धौर मंडल अध्यक्ष आनंदिता शर्मा एवं गिद्धौर मंडल उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख शम्भू कुमार केशरी, कुणाल सिंह कृष्णदेव रजक, हिमांशु शेखर सिंह, धीरेन्द्र पांडेय, संजय सिंह, रमाकांत सिंह,रंजीत साव, सुमन सिंह, बीरेंद्र रजक, पिंटू साव, शंकर यादव, संजय मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. 

(सुशान्त साईं सुन्दरम)
गिद्धौर    |     17/09/2017, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -