युवा जदयू की जमुई जिला कमिटी का हुआ विस्तार, मुन्ना गोपाल केशरी बने जिला उपाध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 2 अगस्त 2017

युवा जदयू की जमुई जिला कमिटी का हुआ विस्तार, मुन्ना गोपाल केशरी बने जिला उपाध्यक्ष

1000898411
20543670_1957067604567180_3353716779713793281_o
Gidhaur.com  |  मंगलवार को जमुई जिला युवा जनता दल यूनाइटेड की जिला कमिटी का विस्तार किया गया। पूर्व मंत्री व जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत के गिद्धौर स्थित आवास पर युवा जदयू के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं के आगे आने से ही बिहार का विकास होगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए युवाओं का सहयोग होना आवश्यक है। 
20597002_1957005177906756_4739973316201279821_n
बैठक में जमुई जिला युवा जदयू की जिला कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें गिद्धौर निवासी मुन्ना गोपाल केशरी को जिला उपाध्यक्ष, गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सेवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुबोध दास को जिला महासचिव, झाझा निवासी शशि कांत झा, गिद्धौर प्रखंड के गंगरा निवासी छोटे सिंह एवं गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर निवासी मुनमुन सिंह को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। जिला कमिटी के इन सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री व जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर युवा जदयू के दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। 

(सुशान्त साईं सुन्दरम)
गिद्धौर   |   02/08/2017, बुधवार 
www.gidhaur.com

Post Top Ad -