सोनो : साक्षरता महापरीक्षा को ले उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 13 अगस्त 2017

सोनो : साक्षरता महापरीक्षा को ले उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Gidhaur.comसोनो   |   प्रखंड संसाधन केंद्र सोनो में साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत वरीय प्रेरक एवं प्रेरक तथा महादलित अल्प संख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत आगामी 20 अगस्त 2017 को होने वाली बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सोनो प्रखंड प्रमुख शीला देवी, कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता काईलाल पासवान, जिला मुख्य कार्यक्रम पदाधिकारी डा. नन्द किशोर प्रसाद यादव, राज्य प्रतिनिधि सकलदीप पासवान, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक कमला कुमारी, के. आर. पी. अरुण कुमार सिंह, लेखा समन्वयक विनय कुमार बरनवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 20 अगस्त को होने वाली महापरीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप निबंधन का कार्य शुरू करने, साथ ही पंचायत में एक भव्य माहौल तैयार करने पर बल दिया गया।
इसके अलावा प्रचार प्रसार के माध्यम से अगले 20 तारीख को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देने पर भी बल दिया गया जिससे की इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा महिला-पुरुष शामिल हो सके। कार्यक्रम में कुल 20 नव साक्षर टोला सेवकों तथा साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति एल. एस. के. को 250 नव साक्षरों को परीक्षा में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार सोनो में कुल 6890 नव साक्षरों को परीक्षा में शामिल करने का लक्ष्य है। साथ ही बताया गया की परीक्षा केन्द्र सभी एल. एस. के. के मध्य विद्यालय में अवस्थित है। इसके अलावा प्रखंड में चार उपकेंद्र की स्थापना की गई है। कार्यक्रम का संचालन साक्षरता कर्मी शम्भु दास ने किया। बैठक में वरीय प्रेरक अरविंद कुमार सिंह, कामदेव प्रसाद यादव, शंकर मंडल, नीलम कुमारी, टोला सेवक प्रकाश दास, देबू तुरी, सुमनलता मुर्मु, विजय रजक, लुकस सोरेन, प्रकाश बौद्ध तथा चंद्रिका चौधरी आदि लोगों ने भाग लिया। 

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो     |      13/08/2017, रविवार 

Post Top Ad -