जसीडीह-झाझा-गिद्धौर-जमुई-लखीसराय को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 333 पर गिद्धौर के रतनपुर-चौरा के बीच हरनारायणपुर में लोटन बस्ती के पास कांवरियों से भरी बस सड़क से नीचे उतर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में सभी कांवरिया बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवरियों की बस हरनारायणपुर के लोटन बस्ती के निकट पहुंची ही थी कि मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे व उसमें पानी भरे रहने के कारण बस का पहिया गड्ढे में धसने से अनियंत्रित हो सड़क से उतर खेत मे जा फंसा।
इसमें कुछ कांवरिया को मामूली चोट आई है व सभी कांवरिया सुरक्षित है। सभी कांवरिया आरा जिले के रहने वाले बताये जाते है।
(अभिषेक कुमार झा)
गिद्धौर | 04/08/2017, शुक्रवार
www.gidhaur.com
इसमें कुछ कांवरिया को मामूली चोट आई है व सभी कांवरिया सुरक्षित है। सभी कांवरिया आरा जिले के रहने वाले बताये जाते है।
(अभिषेक कुमार झा)
गिद्धौर | 04/08/2017, शुक्रवार
www.gidhaur.com