बाढ़ राहत के लिए मिलेनियम स्टार ने युवाओं से किया सहयोग का आग्रह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 24 अगस्त 2017

बाढ़ राहत के लिए मिलेनियम स्टार ने युवाओं से किया सहयोग का आग्रह

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) - सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशान्त साईं सुन्दरम् बुधवार को गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में चलाये जा रहे कुशल युवा कार्यक्रम के केंद्र पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से रूबरू होते हुए बिहार के विभिन्न जिलों आये भीषण बाढ़ की विभीषिका को झेल रहे लोगों के राहत हेतु मिलेनियम स्टार फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे बाढ़ राहत कार्य के लिए राहत सामग्री एवं आर्थिक सहयोग देने का आग्रह किया। इस मौके पर मौजूद कुशल युवा कार्यक्रम के गिद्धौर केंद्र समन्वयक एवं प्रशिक्षक सचिन कुमार ने प्रशिक्षुओं को बताया कि बाढ़ की त्रासदी बहुत ही भयंकर है एवं बाढ़ पीड़ितों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मिलेनियम स्टार फाउंडेशन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य किया जाना काबिल-ए-तारीफ़ है। सुचारू ढंग से अधिक से अधिक पीड़ित लोगों तक लाभ पहुँच सके इसके लिए हम सभी को अपने सामर्थ्य के हिसाब से सहयोग देना आवश्यक है। 
मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशान्त साईं सुन्दरम् ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में विशेष रूप से सक्रीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना के तहत गिद्धौर जैसे छोटे से प्रखंड में कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाना गौरव की बात है। लड़कियां भी अधिक संख्या में इसमें सम्मिलित हो रही हैं। यह दर्शाता है कि नारीशक्ति अब केवल चूल्हों-चौकों तक न सिमट कर शिक्षा और विभिन्न कौशल को सीखने आगे आ रही हैं। यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु अभिषेक कुमार झा ने सभी से आग्रह किया कि बाढ़ राहत के लिए जहाँ तक संभव हो सके सभी अपनी सहभागिता दिखाएँ ताकि जरूरतमंदों तक सुविधा पहुंचाई जा सके। इस दौरान वहां गौरव कुमार, राघवेंद्र पाण्डेय, प्रीति कुमारी, वशिष्ठ कुमार सहित दर्जनों प्रशिक्षु उपस्थित थे।

(दीपक कुमार बर्णवाल)
गिद्धौर     |     24/08/2017

Post Top Ad -