सोनो : प्रभारी प्राचार्य ने बेचा मध्याह्न भोजन का आठ बोरा चावल, पुलिस ने किया जब्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 9 अगस्त 2017

सोनो : प्रभारी प्राचार्य ने बेचा मध्याह्न भोजन का आठ बोरा चावल, पुलिस ने किया जब्त


Gidhaur.com - सोनो   |   नवीन प्राथमिक विद्यालय श्याम पेरा गांव में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक कपिल देव यादव के द्वारा मध्याह्न भोजन का आठ बोरा चावल एक स्थानीय दुकान पर बेच दिए जाने के बाद सोनो पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। इस संबंध में सोनो थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पैरा मटिहाना पंचायत के श्याम पेरा गांव स्थित विद्यालय से बुधवार की अहले सुबह प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय किराना व्यवसाई अर्जुन बरनवाल के दुकान पर मध्याह्न भोजन का आठ बोरा चावल बेच दिए जाने की सुचना ग्रामीणों ने दी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनो पुलिस पैरा गांव पहुंची और उक्त दुकान पर छापेमारी कर चावल को बरामद कर लिया। जब्त चावल को पुलिस थाना लेकर चली गई। इस मामले को लेकर सोनो पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। 

(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो   |   09/08/2017, बुधवार 
www.gidhaur.com 

Post Top Ad -