पतसंडा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्राचार्य ने फहराया झंडा, बच्चों में बांटी गई जलेबी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 15 अगस्त 2017

पतसंडा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्राचार्य ने फहराया झंडा, बच्चों में बांटी गई जलेबी

Gidhaur.com - गिद्धौर | प्रखंड के पतसंडा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 71वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। विद्यालय प्राचार्य युगल किशोर रजक द्वारा झंडोतोलन किया गया। उन्होंने बच्चों के बीच अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी पाने में देश के कई सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी तब जा कर हम आजाद हो सके। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन के बाद बच्चों के बीच जलेबी वितरीत की गई। इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिका, विद्यालय सचिव मुकेश राम सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे। 

गिद्धौर    |    15/08/2017, मंगलवार 

Post Top Ad -