झाझा : धूमधाम से मनाई गई माँ काली की वार्षिक पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 31 अगस्त 2017

झाझा : धूमधाम से मनाई गई माँ काली की वार्षिक पूजा


Gidhaur.com (झाझा) : मंगलवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित काली मंदिर में माँ काली की वार्षिक पूजा धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही मंदिर के प्रांगण में महिला एवं पुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सभी भक्त माँ के दरबार में माथा टेक कर सुख-शांति की कामना करते देखे गए। माँ काली की पूजा को लेकर हर लोग उत्साहित थे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। वहीं पूजा समिति के सदस्य मंदिर में लग रही भीड़ को नियंत्रित करने में लगे हुए थे। माँ काली का पूर्ण पाठ के साथ मंदिर में बलिदान भी किया गया। पुरानी बाजार मंदिर में पुरानी परम्परा रही है कि माता के यहाँ पूजा-पाठ के अलावा स्थानीय निवासियों द्वारा बलिदान दी जाती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य लगे हुए थे। कई ब्रह्मणों द्वारा भव्य रूप से मंत्रोच्चारण की जा रही थी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने कुटुम्बों के लिए मंगलकामना की। 

(अभिषेक कुमार झा)
Gidhaur.com     |     31/08/2017, गुरुवार 

Responsive Advertisement