आग लगने से पुआल व गेहूं की फसल राख़ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 1 मई 2017

आग लगने से पुआल व गेहूं की फसल राख़


गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत अंतर्गत छतरपुर गांव में शुक्रवार की रात हीरामन यादव के घर के समीप रखे गेंहू के फसल एवं पुआल के पुंज में आग लग गई। जिसमें खलिहान में रखे लगभग 8 हजार पुआल सहित आधे से अधिक गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। हीरामन यादव ने बताया कि रात में सभी खाना खाकर सोने जा रहे थे। तभी उन्हें खलिहान में रखे फसल से आग की लपटें निकलती दिखाई दी। इसे देखते ही परिजन शोर मचाने लगे। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पानी लेकर दौड़ पड़े और आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।
(अभिषेक कुमार झा)
~गिद्धौर | 01/05/2017, सोमवार

Post Top Ad -