चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह, सीएम व मंत्रियों की पद यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 19 अप्रैल 2017

चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह, सीएम व मंत्रियों की पद यात्रा

चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के मौके पर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया गांव से मोतिहारी तक 9 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। इस यात्रा में सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी भी थे। पदयात्रा सुबह 7:45 बजे शुरू हुई। नीतीश के साथ हजारों लोग साथ चल रहे थे। मोतिहारी पहुंचकर नीतीश कुमार ने गांधी मैदान स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि आज गांधी जी के विचारों को जन जन तक फैलाने की बड़ी जरूरत है। इसके लिए हमने सालभर चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह मनाने का फैसला किया है। इस दौरान गांधी जी के विचारों को हम गांव-गांव तक ले जाएंगे। आज से 100 साल पहले गांधी जी चंपारण के नीलहे किसानों की तकलीफ देखने आए थे और तुरकौलिया से मोतिहारी तक पदयात्रा की थी। आज की यह यात्रा उसी की याद में है।

(अनूप नारायण)

19/04/2017, बुधवार

(Adv.)

Post Top Ad -