खैरा : चंद्रपुरा गांव में चला मतदाता जागरूकता अभियान, लोगों ने ली निर्भीक मतदान की शपथ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

खैरा : चंद्रपुरा गांव में चला मतदाता जागरूकता अभियान, लोगों ने ली निर्भीक मतदान की शपथ

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 13 अक्टूबर 2025, सोमवार : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को जमुई जिला के खैरा प्रखंड अंतर्गत घनबेरीया पंचायत के चंद्रपुरा गांव स्थित बुनियाद केंद्र में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान बुनियाद केंद्र की कर्मी अनु रेखा कुमारी (केयर गिवर), सुनीता कुमारी (हेल्पर) और खुशबू कुमारी (पैरामेडिक) सहित अन्य सहयोगियों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता का एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करता है, इसलिए सभी योग्य मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए।
अभियान के तहत उपस्थित ग्रामीणों को निर्भीक, निष्पक्ष और भयमुक्त होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही शत प्रतिशत मतदान हमारा संकल्प, पहले मतदान, फिर जलपान जैसे नारे लगवाकर लोगों में उत्साह और जिम्मेदारी की भावना जगाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

सभी ने यह संकल्प लिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी तरीका है हर नागरिक का सक्रिय मतदान।

Post Top Ad -