Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किये गए डुगडुग, माधव एवं अमित, मिली शुभकामनाएं

जमुई (Jamui) : भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bhartiya Janta Yuva Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जमुई जिले के मलयपुर निवासी ठाकुर डुगडुग सिंह, महादेव सिमरिया निवासी माधव राव एवं नवडीहा निवासी अमित सिंह को भाजयुमो (BJYM) का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है. तीनों पूर्व से ही भाजयुमो से जुड़े रहे हैं. नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर डुगडुग सिंह ने संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व हेतु भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष आंनद शेखर एवं दिल्ली (Delhi) के छात्र नेता रहे सचिन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उक्त मनोयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास सिंह, पूर्व विधायक अजय प्रताप, राष्ट्रीय परिषद प्रकाश भगत, प्रदेश प्रेस पैनल सदस्य मनीष पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभय यादव, क्षेत्रीय प्रभारी कंचन देवी, ब्रजेश राजपूत, अभाविप (ABVP) विभाग संयोजक शैलेश भारद्वाज, कुंदन यादव, राहुल सिंह, करन साह इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Jamui News | Cycle Yatra | Plantation | Greenery | Environment | Water Conservation
Jamui News in Hindi | Jamui News Hindi | Hindi News Jamui

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ