Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : राजीव को उपाध्यक्ष व संजीव को मिली उप कोषाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई

Sono News (किशोर कुणाल) :- सोनो बाजार निवासी राजीव रंजन उर्फ सोनू को प्रदेश उपाध्यक्ष व संजीव कुमार उर्फ टिंकू को प्रदेश उप कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भारतवर्षीय बरनवाल युवक संघ द्वारा दी गई है।  शुक्रवार को सोनो बरनवाल युवा संघ के सदस्यों ने नव चयनित प्रदेश उपाध्यक्ष व उप कोषाध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश स्तरीय कमेटी में जगह पाने पर सोनो बरनवाल युवा संघ में खुशी व्याप्त है।


इधर, मौके पर नव चयनित प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव व उपकोषाध्यक्ष संजीव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निष्ठापूर्वक ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने इसके लिए बरनवाल युवा संघ को धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ