Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : चीन सीमा पर शहीद जवानों के नाम सर्वदलीय शोक सभा आयोजित

अलीगंज | भारतीय सैनिकों पर कायराना हरकत के विरोध जताते हुए गुरूवार को अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम लोगों ने चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को दो मिनट मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि दी। सभी उपस्थित लोगों ने चीनी सामग्री का उपयोग नही करने और दूसरों को भी नही करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। 
सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर चीन सामानों का बहिष्कार कर उसे करारा जवाब दे सकते है। उन्होंने कहा कि हमारा पैसा और हमारे उपर ही हमला कर रहा है। इसलिए हम सभी भारतीय को जागरूक होने की जरूरत है। अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि हम सभी भारतीय युवाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। चीन भारतीय सैनिकों पर घोखा से  भारतीय सैनिकों पर हमला कायराना हरकत को दर्शाता है। चीन ने सुनियोजित तरीके से हिंसा भड़काने वाली हरकतें की जो काफी निन्दनीय है। 
मौके पर धर्मेन्द्र कुशवाहा, चंद्रशेखर आजाद, विक्रमादित्य, प्रो. आनंद लाल पाठक, अशोक कुमार, नगीना चंद्रवंशी, अवधेश यादव, प्रकाश मांझी के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।