Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर @ लॉकडाउन : चिन्हित स्थलों पर हुई दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

(न्यूज़ डेस्क | शुभम कुमार) 

Edited by- Abhishek Kumar Jha

वैश्विक महामारी घोषित हो चुकी कोरोना वायरस से पूरा देश थम सा गया है। देश के विभिन्न राज्यों में मौत का ताण्डव कर रहे इस वायरस पर लगाम लगाने के लिए पीएम मोदी ने लॉक डाउन की घोषणा की। इसके पूर्व भी जनता कर्फ़्यू लगाया गया था।
इधर,कोरोना के खतरे को देखते हुए जमुई जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है, लॉकडाउन में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए इसको लेकर प्रशासन फ्लैग मार्च कर रही है। गिद्धौर में भी लोकडाउन को सख्ती से पालन करवाने को लेकर चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी व पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 
बीते 23 मार्च को जमुई गोपनीय शाखा से निर्गत संयुक्त आदेश में संबंधित अधिकारियों व दंडाधिकारियों को चिन्हित स्थलों पर चिन्हित किया है। यह आदेश 31 मार्च तक लागू रहेगा। गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग में लॉर्ड मिंटो टावर के निकट सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक गिद्धौर मनरेगा के पीओ नरेश कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। जबकि पुलिस पदाधिकारी के रूप में लक्ष्मीपुर थाना के  पु.अ. नि. नरेंद्र सिंह तैनात रहेगे। वही दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन को दंडाधिकारी के रूप में तथा गिद्धौर थाना के  पु०अ०नि किशुन राय को पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात रहेगे।
वही, रात्रि 10:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गिद्धौर कुमार मनोज को दंडाधिकारी के रूप में तथा पु०अ०नि० मनोज कुमार सिंह-1, गिद्धौर थाना पुलिस पदाधिकारी के रूप में मिंटो टावर के समीप  चौकस रहेंगे।
वहीं पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 8 बजे तक प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन को दंडाधिकारी तथा गिद्धौर थाना के पु.अ. नि. प्रमोद कुमार पुलिस पदाधिकारी के रूप में सम्पूर्ण प्रखण्ड मुख्यालय क्षेत्र में गश्ती करेगे। जबकि अपराह्न 8 बजे से अगले दिन पूर्वाह्न 8 बजे तक सीओ अखिलेश सिन्हा, तथा गिद्धौर थाना के स.अ. नि. एन एन सिंह पुलिस पदाधिकारी के रूप में सक्रिय दिखेगे।