Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : ABVP के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिद्धौर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती अस्थाई कार्यालय में सभी पुष्पांजलि अर्पित युवा दिवस के रूप में मनाया  गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल राज कर रहे थे।


मौके पर गिद्धौर नगर मंत्री विकास यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओं के प्रेरणात्मक है, आज भी उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। मौके पर जिला संयोजक निहाल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन 1863 को कोलकाता के एक कायस्थ परिवार में हुआ था।
स्वामी विवेकानन्द ने अपने विचारों से ना सिर्फ भारत का नाम रौशन किया बल्कि दुनिया में भी देश का मान बढ़ाया था। अमेरिका के शिकागो शहर में दिया गया उनका ओजपूर्ण भाषण आज भी काफी लोकप्रिय है। सन 1893 में उन्होंने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में दुनिया को हिंदुत्व और आध्यात्म का पाठ पढ़ाया और भारतीय संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान से दुनिया को रुबरू करवाया। इस तरह स्वामीजी ने दुनिया में भारतीय संस्कृति को मान दिलाया। उनका रहन-सहन पहनावा इतना साधारण था कि उनके ज्ञान और उनके व्यक्तित्व के पीछे ये चीजें मायने नहीं रखती थी। मोह-माया से दूर रहनेवाले स्वामीजी का मानना था कि व्यक्ति के आचरण से ही उसकी सच्ची पहचान होती है। स्वामीजी के अनुसार, किसी व्यक्ति की संस्कारशीलता वस्त्र या आभूषण आदि से नहीं, बल्कि कर्म की श्रेष्ठत से होती है। आज हम सभी युवाओं को उनके मार्ग स्वरूप चलकर देश को उन्नत एवं सशक्त राष्ट्र बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में मौजूद रूपेश कुमार, रणवीर राव, रूपेश यादव, अभिषेक कुमार, मोनू राम, निशु कुमार, राहुल कुमार, पिंटू कुमार, करण कुमार, शिव कुमार, सुधीर कुमार यादव एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।