Breaking News

6/recent/ticker-posts

रतनपुर : अखिलेश्वर उच्च विद्यालय के 45 बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना



गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत गिद्धौर प्रखंड के प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर के कुल 45 बच्चे बुधवार को परिभ्रमण के लिए राजगीर, नालंदा पावापूरी रवाना हुए।

परिवहन बस को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ध्रुव पांडेय, पंचायत के मुखिया राजेश सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
  इस अवसर पर पंचायत के मुखिया राजेश सिंह ने कहा कि इस तरह के परिभ्रमण से बच्चों को बौद्धिक स्तर का विकास होता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ध्रुव पांडेय ने कहा कि राजगीर, पावापुरी एवं नालंदा के ऐतिहासिक स्थलों को दिखाकर बच्चों को मुख्य रूप से बिहार के इतिहास के बारे में प्रगाढ़ जानकारी मिल सकेगी।


 इसके अलावे बिहार के ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति व सभ्यता से भी आत्मसात हो सकेंगे।
  इस मौके पर शिक्षक अरविन्द कुमार सिन्हा,  नंदकुमार सिंह, हरे राम चौधरी, सुनील कुमार, मनोज कुमार भारती, रोज़ मराण्डी आदि मौजूद थे।