6 दिसंबर से पूरे भारत में प्रदर्शित होगी पवन सिंह की 'शेर सिंह' - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

6 दिसंबर से पूरे भारत में प्रदर्शित होगी पवन सिंह की 'शेर सिंह'

मनोरंजन | अनूप नारायण :
भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व एक्शन किंग पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म शेर सिंह 6 दिसंबर से पूरे भारत में एक साथ प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म में जहां एंग्रीयंगमैन पवन सिंह खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे, वहीं शेर के साथ उनकी लड़ाई काफी रोमांचक होगी। सबसे ख़ास बात इस फिल्म में यह भी है कि पहली बार पवन सिंह के साथ बतौर नायिका यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे पूरी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी यह रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब लुभाने वाली है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सिंघम फेम अशोक समर्थ और पवन सिंह का खतरनाक आमना-सामना देखकर दर्शक तांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जायेंगे। दर्शकों की पसंद को ध्यान रखकर फिल्म के निर्देशक शशांक राय ने बहुत ही बेहतरीन फिल्म की मेकिंग की है। फ़िल्म की शूटिंग मुंबई, जोधपुर और लखनऊ के साथ बैंकॉक में भी की गई है। शशांक राय प्रस्तुत  भोजपुरी फ़िल्म ‘शेर सिंह’ का निर्माण पिनाक स्टूडियोज व राय मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। फिल्‍म के निर्माता – निर्देशक शशांक राय हैं। निर्मात्री गायत्री केसरवानी व निर्माता मधवेश राय हैं। सह निर्माता 2 ब्रदर्स फिल्म्स (ठाकुर विजय सिंह) हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीत छोटे बाबा और श्याम–आज़ाद का है। गीत लिखा है मनोज मतलबी, श्याम देहाती, आज़ाद सिंह, सुमित चंद्रवंशी, विनय निर्मल ,धरम हिंदुस्तानी हैं। गायक पवन सिंह, प्रियंका सिंह और अल्‍का झा हैं। छायांकन शत्रुघ्न-सुधांशु, हेमंत जैसवाल ने किया है। मारधाड़ एस. मल्‍लेश और ईपी राजवीर यादव हैं।
पोस्ट प्रोडक्शन वोक्सेल वॉल्ट द्वारा किया गया है। संकलन जीतू सिंह का है। प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिवेस सचिन श्यामनारायण गिरी, राजमणि यादव, मनीष सिंह, रौनक मिश्रा, दलदीर सिंह, अंकित राय हैं। कस्टयूम कविता सुनीता, सलिल कांत का है। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, आम्रपाली दूबे, अशोक समर्थ, आयुषी तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, जय सिंह, जसवंत कुमार, बालगोविंद बंजारा, अजय सूर्यवंशी, स्वीटी सिंह, ग्लोरी मोहन्ता, मुकेश तिवारी, राजवीर यादव, विजय सिंह, दीपक सिंह, विकास तिवारी और संभावना सेठ आदि मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। 

Post Top Ad -