दाखिल खारिज के निष्पादन दर में गिद्धौर तीसरे स्थान पर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

दाखिल खारिज के निष्पादन दर में गिद्धौर तीसरे स्थान पर


【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

 दाखिल-खारिज के लंबित आवेदनों को निष्पादित करने की दिशा में सरकारी सख्ती अब असरकारी सिद्ध हो रही है। ऐसे में बीते 15 सितम्बर से 29 अक्टूबर के बीच निष्पादित मामले में विभागीय गम्भीरता देखने को मिल रही है।


गिद्धौर प्रखंड में इन समय अवधि के बीच दाखिल खारिज का कुल 1 मामला लंबित है। वहीं लंबित मामलों में बेहतर परिणाम देने के लिए   गिद्धौर अंचलाधिकारी को डीएम धर्मेन्द्र कुमार सम्मानित कर चुके हैं।
दाखिल-खारिज के निष्पादन दर में सबसे अव्वल जमुई (99.24) दूसरे स्थान पर बरहट (99.19) तथा तीसरे स्थान पर गिद्धौर (97.30) खड़ा है। उक्त समय अंतराल में गिद्धौर अंचल क्षेत्र से कुल 36 मामलो का निष्पादन हुआ ।

Responsive Advertisement