गिद्धौर : दो दिन पहले अगवा हुए युवक का शव बरामद, अपराधी की खोज में जुटी पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019

गिद्धौर : दो दिन पहले अगवा हुए युवक का शव बरामद, अपराधी की खोज में जुटी पुलिस

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-
थाना क्षेत्र के समीप स्थित जखराज स्थान उलाय नदी के पास 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त खड़हुआ गाँव निवासी पारो मांझी के पुत्र बोधा मांझी के रूप में कई गयी।


संबंधित खबर - यहां क्लिक कर पढ़ें

बता दें, बीते दिनों गिद्धौर मेला देखकर वापस लौटने के क्रम में मंगलवार की देर रात्रि मृतक को 6 अज्ञात अपराधियों ने अगवा कर लिया था। इसकी शिकायत परिजनों के द्वारा गिद्धौर व खैरा थाना में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद गुरुवार को उक्त स्थल पर से बोधा मांझी की शब मिली। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही गिद्धौर पुलिस पहुंची और उलाय नदी तट से बोधा मांझी का शव बरामद किया।

इधर शव के शिनाख्त के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बुरा है। वहीं बोधा मांझी के हत्या के बाद क्षेत्र में कई तरह की बातों का चर्चा है। जबकि गिद्धौर व खैरा थाना में दिए गए आवेदन में परिजनों ने मामले से जुड़े 8  व्यक्ति को नामित किया था।
समाचार लिखे जाने तक लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था। ओर अपहरण में शामिल अपराधी संजय मांझी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।


 मौके पर गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार,ए एसआई किशुन राय,विपिन राय,नित्यानंद सिंह एवं खैरा थाना के कई पुलिस बल मौजूद थे।
जानकरी से उद्दतन कर दें कि इस अपहरण में शामिल नाजमद आरोपी संजय मांझी को पुलिस  गिरफ्तार कर पूछताछ में जूटी है।

Input - (धनन्जय कुमार / विमल मिश्र)

Responsive Advertisement