Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : लोजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने काटा केक, कहा - हैप्पी बर्थडे चिराग पासवान

जमुई : गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी जमुई द्वारा द्वारिका विवाह भवन में लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं जमुई सांसद चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर लोजपा के जमुई जिलाध्यक्ष रुबेन सिंह, दलित सेना के प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान, दलित सेना के जिलाध्यक्ष रविशंकर पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. मोतीउल्लाह, युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह, लोजपा नेता शिबू सिंह, लोजपा नेता मिथलेश पासवान, गुंजन तिवारी, खैरा प्रखंड अध्यक्ष बनारसी प्रसाद यादव, बरहट प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह, दलित सेना जमुई नगर अध्यक्ष गुड्डू पासवान, युवा लोजपा जमुई प्रखंड अध्यक्ष गौतम पासवान, छात्र लोजपा जिलाध्यक्ष हरेराम रावत, लोजपा नेता रूपेश सिंह, सकलदेव यादव, छात्र लोजपा खैरा प्रखंड अध्यक्ष रोशन शर्मा, आशीष रावत, दानी पासवान, अलाउद्दीन अंसारी, लोजपा नेता दीपक सिंह, नंदकिशोर यादव सहित दर्जनों अन्य लोजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर सांसद चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर नेताओं ने बारी-बारी से जमुई सांसद के रूप में चिराग पासवान द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की एवं माननीय सांसद की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर लोजपा के सभी प्रकोष्ठों के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।