भोजपुरिया काका अरुण सिंह का लाल चुनरिया वाली पर आया दिल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019

भोजपुरिया काका अरुण सिंह का लाल चुनरिया वाली पर आया दिल

मनोरंजन [अनूप नारायण] :
भोजपुरी सिने जगत में भोजपुरिया काका के नाम से फेमस अभिनेता अरुण सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके अभिनय का जौहर हर किसी ने देखा है। किन्तु उनका दिल किस पर आया है यह पहली बार देखने को मिलने वाला है।
जी हां, इन दिनों भोजपुरिया काका अरुण सिंह का दिल लाल चुनरिया वाली पर आ गया है। यह लाल चुनरी वाली कोई और नहीं बल्कि फिल्म अभिनेत्री रेशमा शेख हैं, जिनके संग अरुण सिंह ने शूटिंग वाली शादी रचा ली है। इंडिया ई कॉमर्स लिमिटेड के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म लाल चुनरिया वाली पे दिल आया रे की शूटिंग बहुत जोर शोर से इन दिनों मुंबई में की जा रही है।
केंद्रीय भूमिका में समर सिंह और संजना राज हैं। समर सिंह के बड़े भाई के रोल में अरुण सिंह भोजपुरिया काका हैं जिनकी शादी का एक दृश्य फिल्म प्लेटफार्म नं0 2 फेम रेशमा शेख के साथ फिल्माया गया है। दूल्हा-दुल्हन बने अरुण सिंह और रेशमा शेख कमाल के लग रहे थे, इसीलिए शूटिंग के सेट पर हर किसी से के मुंह से अनायास ही निकल आया कि अरुण सिंह का दिल लाल चुनरिया वाली पर आ गया है। फिल्म के लेखक व निर्माता अनिल काबरा हैं। निर्देशक निलाप तिवारी हैं। इस फिल्म की शूटिंग फुल टू फाइनल एक ही शेड्यूल में पूरी की जा रही है।

Post Top Ad -