सोनो : लोजपा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, विकास कार्यों पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 11 सितंबर 2019

सोनो : लोजपा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
बुधवार को स्थानीय +2 राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनो में लोजपा कार्यकताओं की समीक्षात्मक बैठक जिला पंचायती प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम में प्रदेश व जिला से आए अतिथियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। 


लोजपा समीक्षात्मक बैठक में कार्यकताओं ने अपने-अपने बात को वरीय नेताओं के पास रखते हुए  सांसद चिराग पासवान के विकास कार्यों का बखान किया। इसके बाद सांसद निधि के खर्च पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मौके पर चकाई विस प्रभारी राकेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा  कि कार्यकताओं की मेहनत की रंग से ही आज दूसरी बार चिराग पासवान लोकसभा को अपार बहुमत के रूप में जनता का स्नेह मिला है।
इस दौरान कार्यकताओं से अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने की अपील की गई।


मौके पर विधान पार्षद हुलास पाण्डेय, लोजपा जिला अध्यक्ष रूवेन कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह बक्सर प्रभारी जीवन सिंह, प्रदेश सचिव दिलीप पासबान, आई टी सेल के मिथलेश पासबान, जिला उपाध्यक्ष पंकज पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, मुरारी पासवान, पंचायत समिति सदस्य सह दलित सेना अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष विश्व विजय सिंह, स्थानीय जाने पहचाने नेता मुन्ना सिंह, राहुल कुमार सिंह आदि ने भी अपने बातों को रखा।
अवसर पर अभिषेक पाण्डेय, बमबम पाण्डेय, कार्तिक शर्मा, रूष्तम अंसारी के अलावे बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Input - (मदन शर्मा,सोनो)

Responsive Advertisement