Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : मुहर्रम पर्व को लेकर थाने में बैठक आयोजित, विधि व्यवस्था पर हुई चर्चा


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-

सोमवार को मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन की थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई है। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि अपने दण्डाधिकारी के साथ शिरकत किया। 


प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर सभी जगहों दण्डाधिकारी व पुलिस प्रशासन नियुक्त किये गए हैं। पर्व के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर दण्डाधिकारी व पुलिस प्रशासन तैनात रहेंगे ही है और प्रशासन की गश्ती दल भी चलेंगे। पर्व के दौरान विधि व्यवस्था को जो भी बिगाड़ने की कोशिश करेंगे उसे प्रशासन सख्ती बरतेगी। प्रखंड में सभी जगहों पर अखाड़े के लिए रुट निर्धारित किये गए हैं जिस पर पुलिस प्रशासन अखाड़े पर समिति की परिचय पत्र भी देखेगे। अखाड़े पर पानी की व्यवस्था समिति की सदस्यों करने की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगों किसी तरह की कठिनाई न हो। अखाड़े के आस पास ज्वलनशील समान नहीं रखने देने की भी बात कही गयी। जुलूस के दौरान मे किसी तरह की भड़काऊ नारेबाजी न हो, इसपर प्रशासन की नजर होनी चाहिए।
इस अवसर पर पुअनि अमरेंद्र कुमार सिंह, पुअनि उपेन्द्र प्र०सिंह , पुअनि राजमुनी प्र०सिंह, एएसआइ शब्वीर अहमद, एएसआइ रामप्रकाश राम, एएसआइ रामाशीष यादव, एएसआइ मो०तैयव ,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत कुमार चौधरी, वीसीओ सुधीर मांझी , प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार , केशोफरका पैक्स सदस्य कौशल किशोर आदि उपस्थित थे।

Input -(मदन शर्मा, सोनो)