अलीगंज : सर्वसम्मति से शीतल मेहता बने JDU के प्रखंड अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 4 सितंबर 2019

अलीगंज : सर्वसम्मति से शीतल मेहता बने JDU के प्रखंड अध्यक्ष

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के नवीन प्राथमिक विद्यालय साह टोला में बुधवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार की अध्यक्षता में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। 


जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शीतल मेहता ने प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया लेकिन विरोध में किसी ने नामांकन नहीं किया। इस प्रकार सर्व सम्मति से प्रखंड पद पर पार्टी के जिला निर्वाची पदाधिकारी दिनेश मंडल ने शीतल प्रसाद मेहता को प्रखंड अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचन होने की घोषणा की।
प्रखंड अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचन होने के बाद प्रखंड अधयक्ष श्री मेहता ने  कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार आप सभी लोगों ने मुझ पर विश्वास कर प्रखंड की कमान सौंपी है। आपके विश्वास पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करूँगा ।


मौके पर निर्वाचित अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर दिनेश मंडल,रंजीत कुमार, पर्यवेक्षक अंबिका प्रसाद यादव, चंद्रदेव सिंह, मनोज कुमार, पूनम सिन्हा, चिन्ता देवी,ललिता देवी,अहमद हुसैन, मो मेजर ,मो फारूख अब्दुला सहित बड़ी संख्या में जदयु कार्यकर्ता मौजूद थे।

Responsive Advertisement