अलीगंज में दबंगों की दबंगई, फसल चराने से रोका तो वृद्ध की कर दी पिटाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 9 सितंबर 2019

अलीगंज में दबंगों की दबंगई, फसल चराने से रोका तो वृद्ध की कर दी पिटाई

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
सोमवार को चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सहोडा गांव में फसल चराने को मना किया तो दबंगो ने वृद्ध को जमकर पिटाई कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 


घायल विशेश्वर यादव ने बताया कि गांव के ही चार आदमी के पशु मेरे मकई फसल चरा रहा था, जब मैं मना किया तो उसे नागवार गुजरा। सोमवार की सुबह गांव के ही एक घर से पाईप लेकर मुख्य गली से अपने घर आ रहा था। तभी गांव के टुनटुन यादव, प्रवीण कुमार सहित चार लोगों ने मिलकर वृद्ध को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि वे लोग काफी दबंग है। लिखित आवेदन चंद्रदीप थाना में देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है।चंद्रदीप थानाधयक्ष सुनील कुमार ने बताया आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
इधर, अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वृद्ध को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Responsive Advertisement