Breaking News

6/recent/ticker-posts

पगडंडी जमुई के संगठन सचिव मनोनीत किये गए सुशान्त साईं सुन्दरम

जमुई [सेंट्रल डेस्क] :
समग्र भारत न्यास के अंतर्गत जमुई में साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक जागरण तथा गतिविधि के लिए पगडंडी जमुई (हिंदी का साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रकल्प) नामक मंच स्थापित किया गया। जिसके मार्गदर्शक मंडल में श्री गिरिजानंदन मणि, ज्योतिंद्र मिश्र एवं संदीप कुमार आचार्य सम्मिलित हैं। जबकि संचालक (प्रबंध) अजीत कुमार सिंह होंगे।

इसके लिए कार्य समिति की भी घोषणा की गई। इस कार्य समिति के अध्यक्ष के रूप में रवीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव अरुण कुमार देव, संयुक्त सचिव विष्णु देव पांडेय एवं मीडिया प्रवक्ता रोहित कुमार होंगे। जबकि संगठन सचिव की जिम्मेदारी सुशांत साईं सुंदरम को दी गई है। इनके अलावा बतौर सदस्य सुनील कुमार मिश्र, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, चुनचुन कुमार, मनीष नंदन एवं बृजेश भारती को शामिल किया गया है।

अपने मनोनयन पर सुशांत साईं सुंदरम ने पगडंडी जमुई के मार्गदर्शन मंडल सदस्य ज्योतिंद्र मिश्र एवं संचालन कार्य समिति के अध्यक्ष डॉ रविश कुमार सिंह सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वट वृक्षों की छांव में हमें जमुई में साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विचारों को शीर्ष तक ले जाने में समर्पित भाव से कार्य करना है। समग्र भारत संस्था अंतर्गत पगडंडी नामक प्रकल्प जमुई जिला के हरेक गांव में सांस्कृतिक, साहित्यिक नव चेतना एवं जन जागरण के लिए समर्पित रहेगी। इस प्रकल्प के अंतर्गत जमुई जिले की सांस्कृतिक, साहित्यिक पहचान को गांव-गांव तक पहुँचाया जायेगा।