Breaking News

6/recent/ticker-posts

थानाध्यक्ष ने की अपील - अमन,चैन व शान्तिपूर्ण वातावरण में मनाएँ बकरीद का त्योहार

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
चंद्रदीप थाना परिसर में गुरूवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, व गणमान्य ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित हुई। 


शान्ति समिति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमसीर मलिक ने कहा कि पूर्वजों के याद करने का यह सुनहरा अवसर होती है। यह मुख्य रूप से कुर्बानी देने का पर्व है। उन्होंने कहा कि मो. हजरत इब्राहीम को अल्लाह का पैगम्बर  बताया जाता है। इब्राहीम ताउम्र सामाजिक कार्य में रहकर जनसेवा करते रहे, और 90 वर्ष उम्र तक कोई औलाद पैदा नही हुआ, तब उन्होंने खुदा की इबादत की। उनके दुआ से एक संतान पैदा हुआ, और हजरत इब्राहीम को सपने में आदेश हुआ कि खुदा की राह में कुर्बानी दो। उन्होंने पहले ऊट की कुर्बानी दी। लेकिन उन्हें सबसे प्यारी चीज कुर्बानी देने की बात सपने में कही गई । इब्राहीम हजरत अपने प्यारे बेटे को ही कुर्बानी देने के तैयारी कर ली। बीडीओ ने कहा कि इसलिए यह पर्व बकरीद आपसी भाई चारे व आमजनों के साथ प्रेम, सद्भाव  कायम रखने के लिए प्रेरणा देती है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि यह पर्व मुसलमान भाईयो आपसी भाई के साथ मनाएं और अफवाहों से दूर रहें। अगर किसी प्रकार की परेशानी व दिक्कत हो तो पुलिस को तुरंत सूचना दे। उन्होंने कहा कि पुलिस सादे लिवास में क्षेत्र भर में गश्त करती रहेगी। बैठक में विभिन्न गांव के लोगों ने भी पर्व होने वाली अपनी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी।
मौके पर समाजसेवी रविशंकर सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मुखिया देवनंदन यादव, मो कमाल साहेब, वाईपी सुमन, रामाशीष सिंह, मो. मकसुद खान, मो. शेख हजारी, मो. मंगरू मियाँ, मो. जहांगीर , सरपंच राजेश मालाकार सहित बड़ी संख्या में प्रखंड बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि व दो समुदाय के लोग मौजूद थे।