Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, दुरुस्त रहेगी प्रशासनिक व्यवस्था

सोनो (न्यूज़ नेटवर्क) :-
शनिवार को सोनो थाने में बकरीद पर्व को लेकर सोनो थाने में थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में दोनों समुदायों के वुद्धिजीवियों व ग्रामीण ने भाग लिया।  थानाप्रभारी उपेंद्र सिंह ने पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उंन्होने कहा कि पर्व के दौरान जो लोग अफवाह, उपद्रव फैलाएंगे उन्हें नहीं बख्शा जाएगा।


बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी। बताया गया कि बकरीद पर्व में नामाज पढ़ने के लिए लोग चिन्हित स्थान पर जाते हैं और उस पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखगें। बकरीद के अवसर पर स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होनी चाहिए।
इस अवसर पर  पु.अ.नि. रामप्रकाश राम , पु.अ.नि. मनोज कुमार मिश्र, पुअनि राजमनि सिंह , मो०तैयव , सरपंच मुकवल अंसारी, मुखिया नैयाज अंसारी, पूर्व प्रमुख आलमगीर अंसारी, सगीर अहमद, राजद प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन, मो०असलम अंसारी, कलीम मिंया, इदो मिंया, लोहा मुखिया जमादार सिंह, बलथर मुखिया ललित नारायण सिंह, मुखिया गणेश तुरी, समसुल अंसारी, सरपंच चंन्द्रदेव पासवान, सरपंच मीठु यादव सीताराम यादव, सरपंच मिथलेश पाण्डेय  आदि उपस्थित थे।
Input - (मदन शर्मा, सोनो)