Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : जनता दरबार आयोजित, जमीनी मामलों का हुआ निष्पादन

सोनो (न्यूज़ नेटवर्क) :- Edited by-Abhishek.

शनिवार को सोनो व चरकापत्थर थाना परिसर में अंचलाधिकारी अनील कुमार चौबे ने जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में थाने क्षेत्र से दर्जनों मामले आए।


जनता दरबार में अंचलाधिकारी अनील कुमार चौबे व एएसआई अमरेंद्र कुमार सिंह ने सभी कागजात को बिंदुवार पढ़कर व  दोनों पक्षों के बयान को सुनकर कई जमीनी मामलों का निष्पादन किया।
ग्रामीण मो० एकराम अंसारी, मुरारी राम, अशोक शर्मा, लालीलेवार सरपंच,कुडंल यादव, बंसती देवी, कामेश्वर शर्मा, योगेन्द्र पंडित, डमरु पंडित, गिरो यादव, महेन्द्र साह, ने अपनी जमीन की कागजात को देकर अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। 


सीओ ने कहा कि गैरमजरूआ जमीन की खरीद बिक्री पर रोक है फिर लोग खरीद बिक्री कर जनता दरबार में भीड़ लगाने की काम करते हैं। जमीनी विवाद में प्रत्येक वर्ष कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है फिर भी गैरमजरूआ जमीन पर विवाद करने से फरहेज नहीं करते। बता दें, प्रत्येक शनिवार जनता दरबार का आयोजन कर मामलों का निष्पादन किया जा रहा है।
इनपुट :- (मदन शर्मा, सोनो)