Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : कामरेड चारूम मजूमदार की मनाई गई शहादत दिवस


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के अलीगंज बाजार में एक निजी भवन में भाकपा माले के अंचल सचिव कामरेड महेंद्र यादव की अध्यक्षता में कामरेड चारू मजूमदार  की शहादत दिवस मनाई गई। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर  दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद उन्हें नमन कर उनके बताये मार्गों पर चलने का भी संकल्प लिया।


अंचल सचिव ने कहा कि चारू मजूमदार एक संघर्षरत नेता थे। उंन्होने सत्ता के खिलाफ 1967 ई में नक्सलवादी आंदोलन की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि वे सामंतवादियों के विरुद्ध भूमि के खिलाफ जमकर जंग छेड़ कर गरीबों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए अपनी शहादत दे डाली। चारू मजूमदार जी आंध्र प्रदेश में तेलांगना से आंदोलन की शुरुआत हुई थी। कामरेड नगीना पासवान ने कहा कि कामरेड मजूमदार जी अपने जीवन को गरीबों के लिए समर्पित कर उनके शोषण व अधिकार के लड़ाई की शुरुआत की। वे गरीबों के लिए लड़ते रहे। कामरेड चारू मजूमदार ने भारतीय मार्क्सवादी पार्टी का गठन कर देश के सामन्तवादियों खिलाफ जंग लड़ी। वे पार्टी के महासचिव भी थे और पूरे देश में गरीबों के आवाज व अधिकार की आवाज भी उठाई। मौके पर धर्मेंद्र कुशवाहा , सतीश कुमार, पंजाबी सिंह, रामेश्वर माझी, बंगाली मांझी, गणेश मांझी ,भोला मांझी,रोहित मांझी, तिलकु मांझी,रवीन्द्र यादव,सुधीर मांझी सहित बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।