रतनपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म सम्पन्न, गर्भवती महिलाओं ने लिया भाग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 7 जून 2019

रतनपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म सम्पन्न, गर्भवती महिलाओं ने लिया भाग


【रतनपुर (गिद्धौर) | भीमराज/अभिषेक】:-

गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को गोद भराई रस्म कार्यक्रम का आयोजन सेविका, सहायिका की उपस्थिति में किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। वहीं जबकि रतनपुर के साह  एवं खुदरा टोला केंद्र संख्या 4 के आंगनवाड़ी सेविका गीता देवी के द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। 


इस दौरान महिलाओं के आंचल में चावल, हल्दी, नारियल फल आदि दिया गया साथ ही हरी पत्तेदार साग, सब्जी भी दिया गया मौके पर सेविका गीता देवी ने महिलाओं को खान-पान के बारे में बताया गया। बताया गया कि  हरी पत्तेदार सब्जियों  में सहजन का पत्ता, धनिया पत्ता, पालक साग एवं आयरन की गोलियां खाने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी, कांति देवी, उषा देवी, तारा देवी सहित दर्जनों महिला मौजूद थी।

Responsive Advertisement