सोनो : ध्वस्त पुलिया के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ा, तीन घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 16 जून 2019

सोनो : ध्वस्त पुलिया के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ा, तीन घायल

(सोनो/संवाददाता) :-
जिले के सोनो प्रखंड़ अंतर्गत सारेबाद गांव से सोनो की और जाने वाली सड़क पुवारी टोला के समीप एक बाइक ने संतुलन खो दिया, जिससे बाइक पर सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए।


जिसमें एक महिला जिसका नाम शांति देवी (पति मोहन राणा उम्र 40 वर्ष) तिलैया की निवासी,  जबकि बाइक चालक सज्जाद खान पिता उस्मान अंसारी जो धनबे का रहने वाला है।  मोहन राणा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तीसरी से चलकर चौराधारी किसी खास काम से आया था, वापस लौटने के क्रम में सारेबाद स्थित पुवारी टोला के पास यह घटना घटी।


ग्रामीणों ने पीड़ितों की मदद की और उसको खाई से बाहर निकाला तथा महिला का शरीर का कुछ भाग जल गया तथा उसके पति को भी साथ ही साथ चालक को छोटी-मोटी चोटें आई है। स्थानीय जनता प्रसाशन से गड्ढे की भरपाई की मांग की है।
इनपुट :- नीरज कुमार

Responsive Advertisement