खेल : सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट में गिद्धौर की टीम ने गाड़ा जीत का झंडा, रोमांचक रहा मैच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 10 जून 2019

खेल : सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट में गिद्धौर की टीम ने गाड़ा जीत का झंडा, रोमांचक रहा मैच

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

झाझा प्रखंड अंतर्गत धमना गांव में काली पूजा के शुभ अवसर पर रविवार देर रात्रि को नाईट सर्किल टूर्नामेंट मैच का आयोजन धमना प्रीमियर लीग के बैनर तले किया गया। मैच का उद्घाटन झाझा के जिला परिषद उम्मीदवार राकेश सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया।


मैच के आरंभ होने से पूर्व जामुखरैया के 15 वर्षीय छात्रा निशा को दो मिनट मौन रख मोमबत्ती जलकर श्रद्धांजलि दी गयी।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच धमना और गिद्धौर के बीच खेला गया। जिसमें गिद्धौर पुस्तकालय की टीम ने 16 ओवर में 80 रन बनाया, वहीं  धमना की टीम 12 ओवर में 65 रन बनाकर ही ढेर हो गयी। इस प्रकार टूर्नामेंट पर गिद्धौर पुस्तकालय की टीम ने अपने जीत का झंडा गाड़ा।

इस टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता राजू मंडल एवम रविन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा के अवसर पर डीपीएल का आयोजन किया गया है। जिला परिषद ने विजेता टीम को अपनी शुभकानाएं दी। टूर्नामेंट 5 बजे शाम से 12 बजे रात्रि तक जारी रहा।
इस आयोजन पर गिद्धौर से विकास कुमार, धमना से मुकेश कुमार, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के प्रतिनिधित्व कर्ता अभिलाष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद थे।

Responsive Advertisement