Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : इदगाह के मैदान पर नमाज अदा कर खुदा से मांगी अमन की दुआ, हर्षोल्लास के साथ ईद संपन्न

(अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह) :-
महीनों दिन रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। मुसलमान भाई महीनों दिन रोजा रख शाम में नमाज अदा कर इफतार करते हैं। ईद के दिन लोग अहले सुबह ईदगाह जाकर नमाज अदा करते हैं ।


बुधवार को अलीगंज प्रखंड के आढा,पलसा,अलीगंज, दरखा,चंद्रदीप, दीननगर, सेबे , मिर्जागंज , डाढ, इस्लामनगर सहित दर्जनों  गांव में मुसलमान भाईयो ने ईदगाह मैदान पहुंचकर नमाज अदा कर खुदा एवं अपने पूर्वजों को याद कर अपने परिवार व समाज के लिए अमन,चैन व शान्ति की दुआ मांगी। साथ ही लोग एक दुसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद व बधाई दी। अलीगंज मकतब के बगल ईदगाह मैदान पर लोगों ने अहले सुबह नमाज अदा कर एक दुसरे आपस में गले मिलकर ईद की बधाई व मुबारकबाद दी। समाजसेवी शशिशेखर सिंह सिंह मुन्ना ने मुसलमान  भाईयो को ईद उल फीतर की बधाई देते हुए कहा कि ईद आपसी भाईचारे व शान्ति का पैगाम देती है। इस पर्व को आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाये। यह पर्व आपसी सौहार्द व एकता का परिचायक है।


 इस मौके पर चंद्रदीप के थानाधयक्ष राजीव कुमार पुलिस जवान लगातार क्षेत्रों  में गश्त करते नजर आये। प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों पर अहले सुबह से ही नये परिधानों में सजधजकर मुसलमान भाइयों एवं छोटे- बच्चों ने कुर्ता व पजामा, टोपी पहन नमाज अदा किया। मो. बलाल बताते हैं कि ईद काफी पाक साक का त्योहार है। महीनों दिन रोजा रखकर सुख चैन की दुआ खुदा से मांग किया जाता है। ईदगाह पर काफी भीड़ देखी गई । नमाज के बाद लोगों ने अपने सगे समबंधियो व मित्रों के साथ सेबई व लचछी का आनंद उठाया।