Breaking News

6/recent/ticker-posts

बलात्कार और हत्या के विरोध में फूटा ABVP का गुस्सा, निकाला आक्रोश मार्च

[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-
देश में बढ़ते अपराध को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जमुई द्वारा मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला गया।
अभाविप के  नगर मंत्री राहुल सिंह के नेतृत्व में निकली ये आक्रोश मार्च जमुई स्टेडियम से प्रारंभ होकर थाना चौक होकर गांधी पुस्तकालय के रास्ते पुनः स्टेडियम में आकर  समाप्त हुआ।


      मौके पर उपस्थित समाज सेविका नूतन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे जमुई में छोटी छोटी बच्ची के साथ बल्तकार किया जा रहा है, एक भय का माहौल लड़कियों के बीच मे बन रहा है, ऐसे में सरकार और पुलिस दोनो को अपने नींद से जागने की आवश्यकता है।
मौके पर अनन्या कुमारी ने कहा कि हमे सब से पहले समाजिक सुरक्षा की आवश्यकता है क्योंकि हम लोगों को हमेशा राह चलते टॉर्चर किया जाता है। समाज की एक अवधारणा बन गई है कि लड़की को छोटे कपड़े नही पहना चाहिए, लेकिन इसी समाज में हर दिन दो साल तीन साल के बच्ची के साथ बलात्कार किया जा रहा है।        

             
वहीं काजल ने कहा कि इन बलात्कारियों को बीच  चौराहे पर फांसी की सजा देनी चाहिए, जिससे कि जो भी अपने मन में छोटी-छोटी बच्चियों को बलात्कार करने की भावना लिए बैठे हैं उसके मन में डर बैठ सके। हर दिन बलात्कार की घटना बढ़ती ही जा रही है इसी कारण हम लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं।

इस आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से उपस्थित अभाविप के विभाग संयोजक सह मुंगेर विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य शैलेष भारद्वाज, डुगडुग सिंह, हरेराम सिंह, संदीप कुमार , सोनू कुमार , जिला प्रमुख  राजीव रंजन, दिलीप कुमार सिंह, कुंदन यादव , रोशन कुमार , करण साह, रितिक कुमार, सन्नी कुमार, अभिषेक तिवारी, चंदन मिश्रा, धनराज ठाकुर , राखी कुमारी, खुशबू कुमारी,नेहा कुमारी, दीक्षा कुमारी, रजांना कुमारी, निकेता कुमारी, प्रीति कुमारी,पूजा, कोमल कुमार, सहित सैकड़ों  की संख्यां में मौजूद छात्राओं ने सरकार और प्रसाशन से मांग करते हुए सुरक्षा की बात कही ताकि लड़कियां भी इस डर से बाहर निकलकर अपने समाज और देश के लिए कुछ कर सके।