Breaking News

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब द्वारा वैशाली में हुआ फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन, 300 मरीजों की हुई जाँच


पटना | अनूप नारायण :
रविवार को लायंस डा राणा एस पी सिंह द्वारा अक्षत सेवा सदन के मेडिकल टीम और लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था के सौजन्य से हरपुर बेलवा ग्राम महुआ वैशाली में   फ्री मेडिकल शिविर  का आयोजन किया गया। इस शिविर में 300 मरीजों का फ्री में जांच और फ्री दवा का वितरण  किया गया। ईस शिविर मे हड्डी ,डाईबिटीज, ब्लड प्रेशर ,पेट ,स्त्री रोग, चर्म रोग  और अन्य बीमारियो का ईलाज किया गया।


लायन डॉ राणा एस पी सिंह ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य शरीर की स्थिति को दर्शाता है जिसमें इसकी संरचना, विकास, कार्यप्रणाली और रखरखाव शामिल होता है। यह एक व्यक्ति का सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक सामान्य स्थिति है। यह एक जीव के कार्यात्मक और/या चयापचय क्षमता का एक स्तर भी है। अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के कुछ निम्नलिखित तरीके हैं-
1) संतुलित आहार की आदतें, मीठी श्वास व गहरी नींद।
(2) बड़ी आंत की नियमित गतिविधि व संतुलित शारीरिक गतिविधियां।
(3) नाड़ी स्पंदन, रक्तदाब, शरीर का भार व व्यायाम सहनशीलता आदि सब कुछ व्यक्ति के आकार, आयु व लिंग के लिए सामान्य मानकों के अनुसार होना चाहिए।
(4) शरीर के सभी अंग सामान्य आकार के हों तथा उचित रूप से कार्य कर रहे हों।