Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज-सिकंदरा की जनता रेल सुविधा से वंचित, सांसद चिराग से है उम्मीदें


[न्यूज़ डेस्क|अभिषेक / चंद्रशेखर सिंह] :-

जमुई की जनता ने एक बार फिर एनडीए गठबंधन के लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान पर दोबारा सांसद बनने एवं विकास कार्य में तेजी को लेकर अपना काफी योगदान दिया है। जनता ने दोबारा जमुई लोकसभा का एमपी बनाकर आस्था व विश्वास जताया है। क्षेत्र के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें टिकी हुई है।

          【 समस्या - 1

फिलहाल सिकंदरा एवं अलीगंज की जनता की कई गंभीर समस्याओं से जुझना पड रहा है। यहां की जनता के लिए सबसे बड़ी समस्या है खेतों की सिंचाई के लिए पानी। खासकर यहां के किसानों को सिंचाई के साधन विहीन होने के कारण भगवान भरोसे खेती करने को विवश हैं ।अगर सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो जाय तो किसानों की समस्या हद तक दूर हो सकती है।

          【समस्या - 2

यहां के जनता की दूसरी सबसे बड़ी समस्या है रेल लाइन की। अलीगंज -सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र की जनता को आज तक रेल परिचालन से जोड़ा नहीं जा सका है। आजादी के 7 दशक बाद भी इन्हें रेल लाइन नसीब न होने से अब इनकी उम्मीदें सांसद चिराग पर टिकी हुई है।

स्व. दिग्विजय सिंह (दादा) के समय हुआ था सर्वे

क्षेत्र के लोगों की मांग पर पूर्व केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के पहल पर जमुई से नवादा रेल लाईन के लिए सर्वे की गई थी। मंत्रालय बदल जाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आज तक न ये बक्सा खुला और न ही आज तक किसी सांसद व मंत्री ने रेलवे लाईन से जोड़ने की सकारात्मक पहल की।

क्या चाहती है जनता

लिहाज़ा, जमुई से नवादा आज तक इस रेल लाइन सुविधा से महरूम है। इससे त्रस्त सिकंदरा, अलीगंजव खैरा प्रखंड की जनता ने सांसद चिराग पासवान को सांसद पद पर दोबारा
बैठाकर उनपे भरोसा जताया है। जनता चाहती है कि यहां की रेल लाइन को सांसद प्राथमिकता से ले क्योंकि अलीगंज -सिकंदरा के लोगों को रेल परिचालन की सुविधा नहीं मिलने से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय समाजसेवी शशिशेखर सिंह 'मुन्ना', धर्मेन्द्र कुशवाहा, महेश सिंह राणा आदि लोगों ने सांसद से क्षेत्र के लोगों को उक्त दोनों ज्वलंत समस्या से निजात दिलाने की मांग की है ताकि क्षेत्र के लोग भी रेलवे की सुविधा से लाभान्वित हो सके।