Breaking News

6/recent/ticker-posts

विश्व कराटे सीरीज खेलने तुर्की जाएंगे जाबीर, संघ ने दी शुभकामनाएं

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

बिहार के अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी मो. जाबिर अंसारी आगामी 15 को विश्व कराटे सीरीज खेलने तुर्की जाएंगे। तुर्की की राजधानी इस्तानबुल में 17 से 19 मई तक आयोजित होने वाले कराटे सीरीज में जाबिर भाग लेंगे। इस सीरीज में 101 देशों के 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत से 25 खिलाड़ी इस सीरीज के प्रतिभागी बन रहे हैं।  इन 25 खिलाड़ियों में जमुई जिला के झाझा प्रखंड अन्तर्गत तुबपहाड़ निवासी जाबिर भी शामिल हैं।


जाबिर 75 किलोग्राम वर्ग में भाग ले रहे हैं, जहां इनका मुकाबला 69 देशों के 190 खिलाड़ी से होगा। बिहार से जाबिर एकलौते खिलाड़ी हैं जो इस सीरीज में भाग लेंगे। इसके पूर्व में जाबिर तीन अन्य देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
कराटे में अच्छे और बेहतर प्रदर्शन के कारण 29 अगस्त 2018 को बिहार सरकार राष्ट्रीय खेल सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।
बिहार कराटे संघ के अध्यक्ष अभय कुमार, महासचिव पंकज काम्बली, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार आदि ने जाबिर को इस सीरीज के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।