बिहार सरकार के समीक्षा यात्रा में अनुपस्थित रहेंगे सांसद चिराग़ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

बिहार सरकार के समीक्षा यात्रा में अनुपस्थित रहेंगे सांसद चिराग़

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) :- 28 दिसम्बर को लक्ष्मीपुर के काला पंचायत में होने वाले  विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा में जमुई सांसद शामिल नहीं हो पायेंगे|
हालांकि समीक्षा में सम्मिलित होने की इनकी काफी इच्छा थी,पर सूत्रों की मानें तो, जिस दिन समीक्षा की तारीख तय की गयी है, उस दिन उनकी नानी की 13वीं है, जिसको लेकर गुरुवार सुबह से ही श्री चिराग़ की उपस्थिति बिहार के  खगड़िया में रहेगी।  उक्त आशय को  सांसद चिराग पासवान ने एक पत्र में खेद व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित भी किया है।
  •  इनको भी मिला पत्र का  प्रतिलिपि
 पत्र की प्रतिलिपि पूर्व मंत्री दामोदर रावत, वर्तमान विधायक डॉ. रविन्द्र यादव, के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जमुई के जिलाधिकारी व अन्य के पास दिए जाने की सूचना  है।
-(अभिषेक कुमार झा)
www.gidhaur.com | 27/12/2017 (बुधवार)

Responsive Advertisement