गिद्धौर : बैठक में महासचिव ने की नीतीश कुमार के अभिभाषण को सुनने की अपील - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

गिद्धौर : बैठक में महासचिव ने की नीतीश कुमार के अभिभाषण को सुनने की अपील

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : जदयू युवा प्रदेश महासचिव राजीव रावत की अध्यक्षता में बुधवार को गिद्धौर के जदयू कार्यालय में युवा जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक राखी गयी| इस बैठक में २8 दिसम्बर (गुरुवार) को लक्ष्मीपुर प्रखंड के काला पंचायत में होने वाले बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के विकास यात्रा एवं मुख्यमंत्री की जनसभा में भाग लेने के लिए विस्तृत रुप से चर्चा की गई|

जदयू के युवा प्रदेश महासचिव राजीव रावत ने बैठक में मौजूद सभी युवा जदयू कार्यकर्ताओं से सभा स्थल पर पहुंच विकास पुरुष नीतीश कुमार के अभिभाषण को सुनने की अपील करते हुए लक्ष्मीपुर के काला पंचायत में गुरुवार को सूबे के विकास पुरुष नीतीश कुमार का जन संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। इस दौरान बैठक में प्रखंड भर के  दर्जनों जदयू युवा कार्यकर्ताओं की  मौजूदगी देखी गयी|
(अभिषेक कुमार झा)
www.gidhaur.com | 27/12/2017(बुधवार)

Responsive Advertisement