जिलास्तरीय सत्य साईं जन्मोत्सव कार्यक्रम कल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 22 नवंबर 2017

जिलास्तरीय सत्य साईं जन्मोत्सव कार्यक्रम कल

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : कल गुरुवार को श्री सत्य साईं बाबा के 92वें जन्मोत्सव के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति, गिद्धौर द्वारा स्थानीय पंचमंदिर प्रांगण में जिलास्तरीय भजन-संकीर्तन एवं नारायण महाभोज (खिचड़ी) का वृहद आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी श्री सत्य साईं सेवा संगठन के जिला मीडिया प्रभारी सुशान्त साईं सुन्दरम ने दी।
सुशान्त ने बताया कि वर्ष 1992 से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नारायण महाभोज कार्यक्रम की शुरुआत श्री सत्य साईं सेवा समिति गिद्धौर के तत्कालीन संयोजक डॉ. प्रफुल्ल कुमार सिन्हा द्वारा की गई थी। इस महाभोज में गिद्धौर प्रखंड सहित अन्य गांवों के तीन हजार से अधिक लोग खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।
भजन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे की जाएगी इसके उपरांत महाभोज का आयोजन होगा। इस अवसर पर सत्य साईं सेवा संगठन के जमुई जिलाध्यक्ष डॉ. रामसेवक पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री सत्य साईं सेवा समिति गिद्धौर के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

(अपराजिता)
गिद्धौर      |      22/11/2017, बुधवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -