हिंदी दिवस पर उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 16 सितंबर 2017

हिंदी दिवस पर उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित


Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : गुरुवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में गिद्धौर स्थित बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान उन्नति क्लासेज़ में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की शुरुआत होने से पूर्व संस्थान की अकेडमिक हेड मोनालिसा भारती द्वारा हिन्दी दिवस प्रारम्भ होने के बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1949 में स्वतंत्र भारत की राजभाषा के प्रश्न पर 14 सितंबर 1949 को काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया जो भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343(1) में इस प्रकार वर्णित है संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। यह निर्णय 14 सितंबर को लिया गया, इस कारण हिन्दी दिवस के लिए इस दिन को श्रेष्ठ माना गया था। हालांकि जब राजभाषा के रूप में इसे चुना गया और लागू किया गया तो गैर-हिन्दी भाषी राज्य के लोग इसका विरोध करने लगे और अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा। इस कारण हिन्दी में भी अंग्रेजी भाषा का प्रभाव पड़ने लगा।

इस अवसर पर उपस्थित एमडी अपराजिता सिन्हा ने बताया की हिन्दी भाषा बोलने के अनुसार अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद पूरे दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी भाषा है। लेकिन उसे अच्छी तरह से समझने, पढ़ने और लिखने वालों में यह संख्या बहुत ही कम है। यह और भी कम होती जा रही। इसके साथ ही हिन्दी भाषा पर अंग्रेजी के शब्दों का भी बहुत अधिक प्रभाव हुआ है और कई शब्द प्रचलन से हट गए और अंग्रेजी के शब्द ने उसकी जगह ले ली है। इस कारण ऐसे लोग जो हिन्दी का ज्ञान रखते हैं या हिन्दी भाषा जानते हैं, उन्हें हिन्दी के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करवाने के लिए इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिससे वे सभी अपने कर्तव्य का पालन कर हिन्दी भाषा को भविष्य में विलुप्त होने से बचा सकें।
निबंध लेखन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। बता दें की उन्नति क्लासेज़ गिद्धौर में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। जिसमें इस वर्ष सीबीएसई बारहवीं परीक्षा में एक एवं बीएसइबी दसवीं परीक्षा में दो विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा संस्थान की एक छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान अख़बार द्वारा आयोजित ओलम्पियाड की परीक्षा में जिला स्तर पर टॉप में स्थान हासिल किया है। 

(विकास कुमार)
गिद्धौर      |      16/09/2017, शनिवार
www.gidhaur.com

Responsive Advertisement