रामनवमी पर गिद्धौर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं दीपोत्सव का होगा भव्य आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 26 मार्च 2026

रामनवमी पर गिद्धौर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं दीपोत्सव का होगा भव्य आयोजन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 26 मार्च 2026, गुरुवार : रामनवमी के पावन अवसर पर गिद्धौर में भक्ति, आस्था और सनातन परंपराओं का भव्य संगम देखने को मिलेगा। सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी शुक्रवार को महायज्ञ मंडपम, पंच मंदिर के निकट, गिद्धौर में शाम 6 बजे से एक दिव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में समिति के कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार एवं सह कोषाध्यक्ष रॉकी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। इसके उपरांत दीपोत्सव एवं भव्य आरती का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों दीपों की ज्योति से पूरा परिसर आलोकित होगा और भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल की सजावट, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समिति के कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आयोजन को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। सनातन संस्कृति सेवा समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें तथा भक्ति के इस महापर्व को सफल बनाएं।

Post Top Ad -