गिद्धौर सीएचसी में प्रशासनिक कार्यों के लिए डॉ. प्रदीप कुमार नोडल पदाधिकारी नियुक्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 7 जून 2025

गिद्धौर सीएचसी में प्रशासनिक कार्यों के लिए डॉ. प्रदीप कुमार नोडल पदाधिकारी नियुक्त

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 7 जून 2025, शनिवार : गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रशासनिक दक्षता और कार्य निष्पादन में गति लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नरोत्तम कुमार सिंह द्वारा सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। 

डॉ. सिंह ने पत्रांक-93, दिनांक 27.05.2025 के माध्यम से इस निर्णय की अनुशंसा की थी, जिसे विशेष परिस्थिति में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जमुई द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा। 
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा अपने कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बरती जाती है तो यह आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की होगी। 

यह नियुक्ति स्वास्थ्य केन्द्र में प्रशासनिक कार्यों की सुव्यवस्था और दक्षता को बढ़ावा देने हेतु की गई है। इससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार और तेज़ी की संभावना जताई जा रही है। प्रतिलिपियां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गिद्धौर और डॉ. प्रदीप कुमार को आवश्यक सूचनार्थ और अनुपालन हेतु प्रेषित कर दी गई हैं।

Post Top Ad -