जमुई : ओपीएस में मनाया गया होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल से सराबोर हुए शिक्षक–विद्यार्थी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 6 मार्च 2023

जमुई : ओपीएस में मनाया गया होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल से सराबोर हुए शिक्षक–विद्यार्थी

जमुई (Jamui), 6 मार्च : सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक , सचिव , प्राचार्य , उप प्राचार्य , शिक्षक - शिक्षिका , कर्मी और बच्चे सभी होली मिलन समारोह में रंग - गुलाल से सराबोर हो गए। मौके पर स्कूल के तमाम जन होली खेले रघुवीरा..... , रंग बरसे भीगे चुनरवाली.... आदि होली गीतों पर खूब थिरके। निदेशक ने यादगार काव्य पाठ कर कार्यक्रम को रोचक बनाने के साथ इसे गरिमा प्रदान किया।

       होली मिलन समारोह में भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिला। उम्र के मुताबिक बच्चे , शिक्षक , शिक्षिका और कर्मियों ने एक - दूसरे को  अबीर लगाकर तथा उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 
    स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं और बच्चों को अबीर - गुलाल लगाकर होली की ढेर सारी शुभकामना दी। उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। आमजन आपसी दुश्मनी , ईर्ष्या , बैर , घृणा आदि को भुलाकर भाईचारा , प्रेम और स्नेह का संचार करते हैं। उन्होंने संबोधन के क्रम में होली पर आधारित कविता का पाठ कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। 
    ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के मुख्य संरक्षक सह जिला उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने होली को खुशियों का त्यौहार बताते हुए कहा कि आमजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में इसका लुफ्त लें। उन्होंने होली को विस्तार से परिभाषित करते हुए इसे मिल्लत , मोहब्बत और सम्मान का पर्व करार दिया।
   कार्यक्रम को सचिव कुसुम सिन्हा , प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा , उप प्राचार्य शिवांगी शरण , सुजाता सिन्हा , यशराज , जूही राज , जय शौर्य आदि ने संबोधित किया और विद्यालय परिवार को होली की शुभकामना दी।
       विद्वान शिक्षक नीरज सिन्हा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया और खूब तालियां बटोरी।

       शिक्षक नागेश्वर सिंह , शैलेश झा , लव कुमार , कुश कुमार , नीरज शुक्ला , सुशांत शेखर , सुबोध कुमार , अश्विनी कुमार , अनंत कुमार , विकास शर्मा , विदुषी शिक्षिका प्रेमलता , दीप शिखा , सीमांतनी हाजरा आदि ने होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और इसे भव्यातिभव्य बनाया। कार्यक्रम उल्लास और उमंग के वातावरण में संपन्न हो गया।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment