गिद्धौर : कोल्हुआ में हो रहे श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

गिद्धौर : कोल्हुआ में हो रहे श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा

कोल्हुआ/गिद्धौर (Kolhua/Gidhaur), 10 नवंबर
● रिपोर्ट : सुशांत
◆ इनपुट : अभिलाष कुमार
गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में लोक कल्याण की कामना के निहितार्थ आयोजित हो रहे श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत पुराण नौ दिवशीय कथा अनुष्ठान के आयोजन  को लेकर बुधवार को उल्लसित माहौल में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया।
यह यात्रा कुमरडीह, सिमरिया, धोबघट होते हुए गिद्धौर में प्रवेश की। जहां दुर्गा मंदिर घाट पर नागी-नकटी व उलाई नदी के संगम तट पर कलशों में जल भरा गया। जिसके बाद यह शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस आयोजन स्थल तक पहुंची।

इस श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान को विख्यात कथा वाचक कृपालु जी महाराज एवं रामकृष्ण मिश्र द्वारा विधानपूर्वक संपन्न कराया जा रहा है।
कलश शोभा यात्रा में सुभाष कुमार साह, रीना देवी, कुंदन साह, मिथलेश साह, मनोज साह, काशी साह, राजकुमार साह, मुन्ना साह, कन्हैया साह, महादेव साह, दीपक साह, अनिल साह सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।

Post Top Ad -