अलीगंज : 80 वर्षीय वृद्ध ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, पौधे लगाने की अपील की - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 5 June 2022

अलीगंज : 80 वर्षीय वृद्ध ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, पौधे लगाने की अपील की

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 5 जून  
➤ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह 
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के दरखा गांव में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर 80 वर्षीय किसान ब्रह्मदेव सिंह ने दर्जनों फलदार व छायादार वृक्ष लगाया। उन्होने वृक्ष रोपण करने के बाद बताया कि पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर ही टिकी है। इसलिए हर लोगों को आज विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह मनुष्य का हवा के बिना जीना मुश्किल है, उसी तरह पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधा होना जरूरी है। यह तभी संभव है कि हम सभी शपथ लेकर बच्चे-बच्चियों के भविष्य को देखते हुए उनके जन्म दिन तथा युवाओं व युवतियां अपने शादी की सालगिरह पर पौधारोपण अवश्य करें। तभी पर्यावरण संतुलित हो सकती है।

80 वर्षीय किसान ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि जब तक पेड़ पौधे पर्याप्त मात्रा में नहीं रहेंगे तो बारिश नहीं होगी और भीषण तपिश गर्मी रहेगी। थोडी सी चूक होने पर आने वाले भविष्य को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अनदेखी व लापरवाही नही करें। निश्चित रूप से आज एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर पर समाजसेवी सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना एवं महिला नेत्री शीलु देवी ने भी एक-एक फलदार व छायादार वृक्ष लगाया। मौके पर मंटू सिंह, पिटु सिंह, मो गुड्डू सरदार, नगीना चंद्रवंशी, अशोक कुमार, प्रो आनंद लाल पाठक के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad